चाईबासा: पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है. जहां टोन्टो थाना क्षेत्र के डुसिपी जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान में सुरक्षाबलों ने 18 हजार डेटोनेटर बरामद किए. बरामद डेटोनेटर को सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर ही विनिष्ट कर दिया गया है.

विज्ञापन
चाईबासा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इस अभियान को अंजाम दिया. इसमें चाईबासा पुलिस, सीआरपीएफ 60- बटालियन और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन में हिस्सा लिया.

विज्ञापन
