सरायकेला/ Pramod Singh हूल दिवस के अवसर पर साहेबगंज जिले के भोगनाडीह में हूल विद्रोह के महानायकों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों पर हुई पुलिसिया कार्रवाई के खिलाफ भाजपाइयों ने सरायकेला के गैरेज चौक पर जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया.

उदय सिंहदेव ने कहा कि खुद को माटी और आदिवादियों की सरकार कहने वाली हेमंत सोरेन की सरकार वास्तव में झारखंड के आदिवासियों को अपमानित करने का काम कर रही है. कहा कि हूल दिवस पर शहीदों के परिजनों पर लाठी चार्ज करवाकर हेमंत सोरेन ने झारखंड के माटी के वीर शहीदों का अपमान किया है. भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़ी निन्दा करती है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किए गए आदिवासियों के अपमान के खिलाफ भाजपा ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया है. मौके पर रमेश हांसदा, सुमित चौधरी, बद्री दरोगा, पिंकी मोदक, सोहन सिंह एवं लिपू मोहंती सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

