चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के रेलापेराल जंगल में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई. इस दौरान कोबरा जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया. मुठभेड़ के बाद मौके से एक हथियार भी बरामद किया गया है.

जानकारी के अनुसार, कोबरा जवान नक्सल प्रभावित इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकले थे. सुबह करीब 6.30 बजे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं. जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली ढेर हो गया.

मारे गए नक्सली जोनल कमांडर अमित हांसदा उर्फ अपटन की फ़ाइल फोटो इसपर दस लाख का ईनाम घोषित था
फिलहाल इलाके में सर्च अभियान जारी है और सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्रों को घेर लिया है. अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद अभियान को तेज किया गया है. इस कार्रवाई से नक्सलियों के मनोबल पर असर पड़ने की उम्मीद है.

