चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए. यह घटना जराइकेला थाना क्षेत्र के बीहड़ दीघा के पास हुई.

विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10:40 बजे जवान एलआरपी (लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग) पर निकले थे. इसी दौरान वे आईईडी की चपेट में आ गए. विस्फोट में घायल होने के बाद दोनों जवानों को मौके से निकालकर एयरलिफ्ट किया गया और बेहतर इलाज के लिए रांची भेजा गया. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इस घटना की पुष्टि की है. हालांकि जवानों की वर्तमान स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है.

विज्ञापन
