चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार की रात करीब 10:30 बजे गोईलकेरा प्रखंड क्षेत्र में हाथी के हमले में दो बच्चों समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई, जिनमें पिता, पुत्र और पुत्री शामिल हैं.

मृतकों की पहचान कुंदरा बाहदां, कोदमा बाहदां और सामू बाहदां के रूप में की गई है. वहीं इसी घटना में एक बच्ची जिंगीं बाहदां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों ने राउरकेला, ओडिशा रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि घायल बच्ची के सिर में चोट आई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजनों को तत्काल मुआवजा स्वरूप 20 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई. साथ ही आवश्यक कागजी प्रक्रिया भी पूरी की गई है.
बताया जा रहा है कि हाथियों के हमले से अब तक इस क्षेत्र में कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें से 6 मौतें गोईलकेरा प्रखंड में हुई हैं. लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.
देखिए video

