चाईबासा/ Jayant Pramanik मंगलवार की रात जंगली हाथी ने एक बार फिर भारी तबाही मचाई है. नोवामुंडी क्षेत्र में हाथी ने एक ही परिवार के 4 लोगों को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया है. इस हमले में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं.

विज्ञापन
हाथी झुंड से भटककर रिहायसी इलाके में घुस आया है और लगातार तांडव मचा रहा है.
इससे पहले सोमवार की रात गोईलकेरा में भी हाथी ने एक ही परिवार के 3 लोगों की जान ले ली थी. बीते दो दिनों में 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक सप्ताह के भीतर हाथियों के हमले में एक दर्जन से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. लगातार हो रही घटनाओं से लोगों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग हाथियों पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है.

विज्ञापन
