सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी विक्रम किस्कू का नामांकन गुरुवार को स्क्रूटनी के दौरान रद्द कर दिया गया. जांच में नामांकन प्रपत्र में उम्र से संबंधित गड़बड़ी पाई गई, जिसके आधार पर निर्वाचन पदाधिकारी ने उनका पर्चा खारिज कर दिया.

नामांकन रद्द होने के बाद मेयर पद की दौड़ में अब 11 प्रत्याशी शेष रह गए हैं. इनमें प्रभासिनी कालुंडिया, बास्को बेसरा, शकुंतला महाली, रमेश बलमुचू, सावित्री लेयांगी, सकला मार्डी, विनोती हांसदा, बारी सोरेन, सनातन हांसदा और संजय सरदार शामिल हैं.
इस बीच सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी सामने आई है कि झामुम समर्थित प्रत्याशी भुगलू सोरेन की उम्मीदवारी भी रद्द किए जाने की चर्चा है. हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है.
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद चुनावी समीकरण में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. अब सभी की नजर अंतिम रूप से स्वीकृत प्रत्याशियों की सूची और आगामी चुनावी रणनीति पर टिकी है.

