कांड्रा/ Bipin Varshney स्थित एसकेजी क्लब परिसर में शनिवार को वार्ष्णेय समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर समाज के कई परिवार सपरिवार शामिल हुए और एक- दूसरे को अबीर- गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं.

पूरे कार्यक्रम के दौरान आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला. समारोह में महिलाओं ने नाचते- गाते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया.
कार्यक्रम के दौरान बच्चों और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर खेल का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेता और उपविजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा ड्रॉ के माध्यम से लक्की फैमिली का भी चयन किया गया, जिसमें राजकुमार गुप्ता की फैमिली को लक्की फैमिली घोषित किया गया.
बताया जाता है कि पहले इस कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय हरीश चन्द्र वार्ष्णेय द्वारा अपने आवास पर होली के दिन किया जाता था. ग्लास फैक्ट्री बंद होने के बाद से वार्ष्णेय समाज के लोग होली के बाद लगातार इस मिलन समारोह का आयोजन करते आ रहे हैं.
इस आयोजन को सफल बनाने में शेखर वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय, गिरीश वार्ष्णेय, शिवांशु वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता, हितेश वार्ष्णेय, विशाल वार्ष्णेय और रोहित वार्ष्णेय की अहम भूमिका रही. कार्यक्रम के अंत में मीडिया प्रभारी बिपिन कुमार वार्ष्णेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

