जमशेदपुर: यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन की झारखंड महिला टीम ने रक्षाबंधन के अवसर पर जमशेदपुर मिलिट्री स्टेशन में तैनात भारतीय सेना के जवानों को राखी बांधकर पर्व का उल्लासपूर्वक आयोजन किया. यह कार्यक्रम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ.

महिला सदस्यों ने सैनिकों को राखी बांधकर, मिठाइयां खिलाकर और स्नेहपूर्वक आभार व्यक्त किया. हर वर्ष की तरह इस बार भी यह पहल सैनिकों के सम्मान और समर्पण को नमन करने के उद्देश्य से की गई.
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास ने कहा कि हमारे देश के सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर निरंतर देश सेवा में तत्पर रहते हैं. उनका धर्म केवल देश सेवा है. रक्षाबंधन के इस अवसर पर हम उन्हें परिवार का स्नेह और सम्मान देने का प्रयास करते हैं, ताकि वे महसूस कर सकें कि पूरा देश उनके साथ है. कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक गोपाल कृष्णा गाड़ी, जिला अध्यक्ष देवाशीष चंद्र, नगर उपसचिव राहुल शर्मा, नगर उपसचिव कंचन दत्ता, प्रदेश महिला प्रभारी प्रीति सैनी, नगर महिला सचिव स्वाति राव, जिला उपसचिव सुष्मिता सरकार, मिठू चंद्र, प्याली भागीरथ, श्वेता चंद्र, रेणु कुमारी और प्रियंका पाण्डे सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे.

