आदित्यपुर/ Kunal Kumar चांडिल के शहरबेड़ा में शुक्रवार देर शाम हुए सड़क हादसे में मारे गए भाजपा नेता बास्को बेसरा के छोटे पुत्र अनमोल बेसरा उर्फ चीकू के मौत की सूचना पर रविवार को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा श्री बेसरा के गम्हरिया स्थित आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

केंद्रीय मंत्री ने अपनी संवेदना में भाजपा नेता बास्को बेसरा को धंधा बनाते हुए कहा पूरा भाजपा परिवार दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ी है हिम्मत से काम ले और परिवार को संबल प्रदान करें. इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव, रमेश हांसदा, गणेश महाली, बॉबी सिंह, संजय सरदार, शारदा देवी सहित अन्य मौजूद रहे.
बता दें कि शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे के आसपास ट्यूशन के बाद अपने दोस्तों संग घूमने निकले बास्को बेसरा के पुत्र अनमोल बेसरा का चांडिल के शहरबेड़ा के समीप स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. घटना इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए थे. स्कॉर्पियो में अनमोल बेसरा उसकी ट्यूशन की दोस्त अनन्या वर्मा एवं युवराज सिंह शामिल थे. सभी को गंभीर चोटें आई थी. स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया था. जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद अनमोल एवं अनन्या को मृत घोषित कर दिया था, जबकि युवराज की स्थिति नाजुक बनी हुई है. घटना के बाद भाजपा नेता बास्को बेसरा के घर मातम छा गया है. अनमोल बास्को बेसरा का छोटा पुत्र था और बारहवीं में पढ़ता था.

