जमशेदपुर/ Afroz Mallik परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर मुंशी मोहल्ला में रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. रेलवे ने नाले के पास अपनी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाया. बताया गया कि कुछ लोगों ने रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से मकान बना लिए थे और वहां लंबे समय से रह रहे थे.

विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने पहले ही इन लोगों को नोटिस जारी कर जमीन खाली करने का निर्देश दिया था. लेकिन समय सीमा समाप्त होने के बाद रेलवे ने सुरक्षाबल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान रेलवे अधिकारी, आरपीएफ जवान और स्थानीय प्रशासन मौजूद रहे. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल भी तैनात था. रेलवे प्रशासन ने साफ कहा है कि भविष्य में भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो कठोर कदम उठाए जाएंगे.

विज्ञापन
