जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में शनिवार को मासिक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न डिवीजनों से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी अपने परिजनों के साथ शामिल हुए.

समारोह में यूनियन के वरीय पदाधिकारी बीके शर्मा, अजय भगत, एस एन सिंह और मनोज सिंह मौजूद रहे. यूनियन की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.
इस दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने अनुभव और विचार साझा किए. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन एसएन सिंह के द्वारा किया गया.
इस अवसर पर वाहन फैक्ट्री से एचबी मुखी, अमिताभ दास गुप्ता और शंभू नाथ मैति को सम्मानित किया गया. पीपीसी ऑटो ट्रांसपोर्ट से नागेन महतो को सम्मान दिया गया. ड्राइव लाइन विभाग से दिनेश कुमार और मोहम्मद सैयद रजा को सम्मानित किया गया. फ्रेम फैक्ट्री से कनन श्रीधर और संतोष कुमार सिन्हा को यूनियन की ओर से सम्मान मिला.
मेडिकल सर्विस विभाग से प्रेमदानी नथानिएल को सम्मानित किया गया.
इंजन डिवीजन से मंगल और के उदय शंकर राव को भी विदाई के साथ सम्मान दिया गया. कार्यक्रम को लेकर यूनियन पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

