रांची: तमिलनाडु के डिंडीगुल जिले में हो रही 71वीं सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में झारखंड की पुरुष एवं महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया.

विज्ञापन
पुरुष टीम ने अपने पूल में बिहार, डी ए ई (DAE), असम, चंडीगढ़, त्रिपुरा और उत्तराखंड को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. वहीं, महिला टीम ने मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और त्रिपुरा को हराकर अपनी ताकत साबित की.
झारखंड बॉल बैडमिंटन संघ के महा सचिव मज्जी रवि कुमार और संघ के सभी पदाधिकारियों ने पुरुष और महिला टीम के सभी खिलाड़ियों, कोच एवं मैनेजर को बधाई दी और अगले मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. झारखंड पुरुष टीम के खिलाड़ी नीले रंग की जर्सी में खेलते नजर आए, जबकि महिला टीम गुलाबी जर्सी में और अपनी टीम का मनोबल ऊंचा रखा.

विज्ञापन
