सोनुआ /Jayant Pramanik प्रखंड के सोनुआ, झाड़गांव और भालूरोंगी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ बड़े ही धूमधाम से निकली गई. प्रभु जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ अपने घर से मौसी बाड़ी के लिए निकले.

जैसे ही मंदिर से पूजा अर्चना के बाद भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के विग्रहों को निकाल कर सवार किया गया तो पूरा क्षेत्र जय जगन्नाथ… के नारों से गूंज उठा. इसके बाद शुरु हुआ प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा जिसका हर कोई साक्षी बनना चाहता है.
प्रभु जगन्नाथ के रथ को खींचने के लिए भक्तों का उत्साह देखने लायक था. मौके पर सोनुआ प्रखंड के बीडीओ व थाना प्रभारी भी मौजूद रहे. साथ ही जदयू जिलाध्यक्ष विश्राम मुंडा, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक के अलावा सोनुआ के दूर- दाराज क्षेत्र से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे.

Exploring world
