सोनुआ: (जयंत प्रमाणिक) 60 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी विजेतो टिनी (शौर्य चक्र) के निर्देशन में सोमवार को गोइलकेरा प्रखंड के कोइरा पंचायत अंतर्गत सुदूर गांवो में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों में पॉलिथीन शीट, पानी की टंकी, बीज, खेती बाड़ी के लिए कृषि उपकरण बच्चों के लिए स्कूल बैग, कॉपी पेन पेंसिल एवं खेलकूद के लिए फुटबॉल किट आदि का वितरण किया.

विज्ञापन
मौके पर सहायक कमांडेंट राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि CRPF हर समय आपके सुख- दु:ख में साथ है. आपलोग हमेशा आपसी सामंजस्य एवं सौहार्द के साथ रहे. अपने बच्चों को प्रयास करके बेहतर शिक्षा दे. इस मौके पर बटालियन के डॉक्टर दीपक कुमार ने लोगो को स्वास्थ्य संबंधी बातें बताई एवं ग्रामीणों को जागरूक किया.
विज्ञापन

