सोनुआ/ Jayant Pramanik सोनुआ प्रखंड स्थित कोल्हान प्रमंडल स्तरीय आजसू पार्टी कार्यालय में रविवार को एक दिवसीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉo दिनेश चंद्र बोयपाई ने किया. इस दौरान सोनुआ और गोइलकेरा प्रखंड में संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा हुई.

बैठक में सर्वसम्मति से गोइलकेरा प्रखंड का नया संयोजक चुना गया. इस पद के लिए अल्फ़्रेड भुईयां उर्फ पलटन को जिम्मेदारी सौंपी गई. बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ कई मुद्दों पर विचार- विमर्श भी किया गया.

इसी मौके पर आजसू पार्टी के पूर्व प्रत्याशी डॉo दिनेश चंद्र बोयपाई और आजसू युवा मोर्चा के कोल्हान प्रभारी अमित महतो ने बैधमारा गांव की फुटबॉल टीम को जर्सी और फुटबॉल वितरित किया. कार्यक्रम में मनोज हिन्दवार, प्रेम मुंडा, संदीप महतो, नीरज कुमार महतो, ब्रजमोहन हेंब्रम, निर्मल महतो, प्रेम हेंब्रम, हिमांशु प्रधान, रिंकू महतो, हिमांशु कुंभकार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

