सरायकेला/ Pramod Singh जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने ग्राम मानिक बाजार एवं केंद्रीय विद्यालय परलपोसी में कीचड़मय सड़क को ठीक करवाया. उन्होंने क्रशर डस्ट डलवाकर और जेसीबी मशीन लगवाकर निजी खर्च से सामाजिक दायित्व के तहत यह कार्य कराया. श्री बोदरा ने कहा कि इस तरह के कार्यों से आत्मसंतुष्टि मिलती है और वे आगे भी ऐसे जनहित के काम करते रहेंगे.

इधर काशीपुर में जल चुके ट्रांसफार्मर की भी व्यवस्था कराई गई. 10 दिन पूर्व ग्राम काशीपुर में 25 केवी का ट्रांसफार्मर आकाशीय बिजली गिरने से जल गया था, जिससे गांववाले परेशान थे. जिला परिषद अध्यक्ष ने जनहित में सुप्रीटेंडेंट ऑफ इंजीनियर चाईबासा से बात कर तुरंत नया ट्रांसफार्मर लगवाया. जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा लगातार जनहित के कार्यों में लगे हुए हैं. वे क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराने के लिए तत्पर हैं और सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता लगातार दिखा रहे हैं.

