गम्हरिया: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, छोटा गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान की ओर से आयोजित दुर्गोत्सव के उद्घाटन समारोह में सिंहभूम सांसद जोबा माझी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. इसको लेकर रविवार को पूजा कमेटी के सदस्यों ने सांसद प्रतिनिधि सह झामुमो के वरिष्ठ नेता कालीपद सोरेन उर्फ केपी सोरेन के आवास पर पहुंचकर सांसद के नाम आमंत्रण पत्र सौंपा.


समिति के अनुसार, पूजा पंडाल का उद्घाटन समारोह 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शाम छह बजे से आयोजित किया जाएगा. समारोह को लेकर पूजा कमेटी की ओर से तैयारियां की जा रही हैं.

इस अवसर पर पूजा कमेटी के अध्यक्ष सुसेन महतो, सचिव फूलकांत झा, उपाध्यक्ष रिंकू ठाकुर, अमृत महतो, इंद्रकांत झा, खोखन महतो, सचिन महतो, कार्तिक महतो, संजय महतो और बड़कू महतो मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

