खूंटी: जिले के अड़की प्रखंड के तोडांग पंचायत अंतर्गत सूत्रीकोलोम गांव की गर्भवती महिला सुकरु कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर खटिया पर लादकर नदी पार कराया गया. महिला के पति बिरसा नाग और गांव के चार लोग खटिया को कांधे पर उठाकर पथरीली और तेज बहाव वाली नदी पार किए.

विज्ञापन
गांव के लोगों ने बताया कि सड़क तो बन गई है, मगर पुल अब तक नहीं बना, जिसके कारण हर आपात स्थिति में जान जोखिम में डालनी पड़ती है. सूत्रीकोलोम, फटका, नीचे मालुटी, कसमार समेत कई गांवों में ऐसे ही हालात हैं. गर्भवती महिलाओं, बीमारों और बुजुर्गों के लिए खटिया ही एम्बुलेंस बनी हुई है और नदी की धार सबसे बड़ी चुनौती.

विज्ञापन
