सरायकेला: जिला परिवहन पदाधिकारी गिरजा शंकर महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत वीएस. पब्लिक स्कूल, सिनी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य मौजूद रहे.


कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित कई विषयों पर जानकारी दी गई. इनमें हिट एंड रन, गुड सेमेरिटन कानून, ओवर स्पीडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाना तथा डबल ड्राइविंग जैसी स्थितियों से बचाव के उपाय शामिल थे.
जिला परिवहन पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी विद्यालय स्तर से ही विद्यार्थियों को दी जानी चाहिए. साथ ही शिक्षकगण बच्चों को नियमित रूप से सड़क सुरक्षा से जोड़ें और अभिभावक अपने बच्चों को बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस वाहन न चलाने दें. उन्होंने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने पर बल दिया और कहा कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में नागरिकों को गुड सेमेरिटन कानून का लाभ उठाते हुए पीड़ित की सहायता करनी चाहिए.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
