सरायकेला: जिले के कोलबीरा स्थित रामा इंफ्राटेक कंपनी के निर्माणाधीन शेड में शुक्रवार सुबह काम कर रहे एक मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई. घटना के बाद उसके सहकर्मियों ने उसे आनन- फानन में टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. फिलहाल शव को टीएमएच में सुरक्षित रखा गया है.

मृतक की पहचान परसुडीह के कीताडीह मानसा मंदिर के पास राजू बगान निवासी सन्नी यादव के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार कंपनी का निर्माण कार्य बालाजी इंफ्राटेक को दिया गया है और कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे थे. इसी लापरवाही के कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ.
मृतक के पिता रामचंद्र यादव और अन्य परिजनों का कहना है कि ठेकेदार और कंपनी प्रबंधन की घोर लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई है. उन्होंने बताया कि सन्नी विवाहित था और उसके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी थी. परिजनों ने कंपनी से उचित मुआवजा देने की मांग की है.
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
