सरायकेला/ Pramod Singh थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट मोड़ के पास शनिवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें स्कूटी सवार दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद पिकअप वैन चालक की अमानवीय हरकत ने लोगों का दिल दहला दिया.

जानकारी के अनुसार, आ बुरू गांव निवासी किस्मत हाईबुरु (20) अपनी पत्नी नमिता हाईबुरु (18) के साथ रिश्तेदार से मिलने सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के नीमडीह बस्ती आए थे. लौटने के दौरान शाम करीब 6 बजे उन्होंने कोर्ट मोड़ स्थित पेट्रोल पंप से तेल भरवाया. उसी समय एक पिकअप वैन पेट्रोल पंप से बाहर निकलते हुए उनकी स्कूटी से टकरा गई.
टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से चालक को घायलों को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई. लेकिन चालक ने मानवता को शर्मसार करते हुए दोनों घायलों को कुछ दूरी पर बीच सड़क पर उतार दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गया. घटना के बाद घायल किस्मत हाईबुरु ने अपनी पत्नी को गोद में उठाकर किसी तरह सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है. नमिता हाईबुरु की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि किस्मत को हल्की चोटें आई हैं.
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद चालक की लापरवाही और गैरजिम्मेदारी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. फिलहाल पुलिस फरार वैन चालक की तलाश में जुटी हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
