धनबाद: त्योहार के मौके पर अपराधियों का मनोबल एक बार फिर बढ़ता नजर आया है. सरायढेला थाना क्षेत्र के कुसुम विहार फेज-1 में शनिवार को बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है.

जानकारी के अनुसार, कुसुम विहार निवासी सागर मिश्रा अपने घर के पास सनी जनरल स्टोर के समीप खड़े थे. तभी एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक अचानक पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली. घटना इतनी तेज हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और आरोपी मौके से फरार हो गए.
पीड़ित ने तत्काल सरायढेला थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
स्थानीय लोगों ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र में चेन स्नैचिंग, मोबाइल चोरी और छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और अपराध पर अंकुश लगाने की मांग की है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
