बिहार के बगहा से एक ऐसा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जिसमे दुष्कर्मी ने दुष्कर्म के बाद पीड़िता के सीने प अपना नाम लिख दिया था. हैरान कर देनेवाली ऐसी घटना का मामला एक साल बाद रामनगर थाने में दर्ज हुआ है.


घटना पश्चिमी चंपारण के बगहा जिले के रामनगर शहरी इलाके की है. जहां अक्टूबर 2020 में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ था. बताया जा रहा है, कि नाबालिग छात्रा को उसकी सहपाठी दुष्कर्मी के पास ले गई थी. जहां दुष्कर्मी ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और चाकू से नाबालिग छात्रा के सीने पर अपना नाम लिख दिया और इस पूरे घटना का वीडियो और फोटो बना लिया. पीड़िता को किसी को नही बताने की धमकी दी और बताने पर वीडियो वायरल करने का भी धमकी दिया. इतना ही नहीं दुष्कर्मी ने पीड़िता को परिवार वालो को जान से मार देने की धमकी दी थी. घटना से डरी सहमी छात्रा ने अपनी आपबीती किसी को नही बताया और दुष्कर्मी उसका पिछले एक साल से शोषण करता रहा. इस बीच पीड़ित छात्रा ने घर से चोरी कर पच्चास हजार कैश और जेवरात भी दुष्कर्मी को दिया. मामले का उद्भेदन तब हुआ जब पीड़ित लड़की ने सारी घटना पिछले दिनों अपनी मां को बताई. घटना सुन छात्रा के परिवार में कोहराम मच गया. परिवार वाले दुष्कर्मी घर पहुंच आरोपी की जमकर पिटाई कर डाली. उसके बाद पीड़ित नाबालिग छात्रा की मां ने रामनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. जिसमे आर्या कुमारी, विवेक सिंह, संदीप दुबे, मिठ्ठी कुमारी, सन्नी सहित 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.

वहीं मामले में रामनगर के एसडीपीओ अर्जुन लाल ने बताया, कि घटना एक साल पुरानी है. मामले की जांच पुलिस कर रही है. दोषियों पर पुलिस सख्त से सख्त कार्यवाई करेगी. इधर इस मामले को लेकर शहर में तरह- तरह के चर्चे हो रहे है. आखिर एक साल बाद मामले में क्यो प्रथमिकी दर्ज हुई है, यह बड़ा सवाल है. जो भी हो अब पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर माजरा क्या है.

