चाईबासा/ Jayant Pramanik जिले के सोनुआ प्रखंड के गोलमुंडा पंचायत स्थित प्रावि कुलुंडू में सेवा पर्व पखवाड़ा का आयोजन किया गया. इस दौरान स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल परिसर और आसपास के गांव में साफ- सफाई अभियान चलाया. साथ ही अभिभावकों ने झाड़ियों और लकड़ियों से स्कूल की सुरक्षा का घेरा बनाकर विद्यालय की सुरक्षा जिम्मेदारी भी संभाली.

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अभिभावकों ने स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र में करीब 70 पौधे लगाए और उनके संरक्षण के लिए सुरक्षा घेरा भी बनाया. अभिभावकों ने स्कूल की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, एसएमसी अध्यक्ष युगल बांकिरा, रामचंद्र बांकिरा, संजली बांकिरा, बिरांग बांकिरा सहित कई लोग उपस्थित थे.

