सासाराम: करगहर विधानसभा सीट से जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता- सिंगर रितेश पांडे ने बुधवार को अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया. रितेश पांडे करगहर के ही मूल निवासी हैं और भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं. नामांकन के दौरान उनके हजारों समर्थक उत्साहपूर्वक मौजूद रहे. पूरे शहर में जन सुराज समर्थकों ने नारेबाजी कर माहौल को चुनावी रंग में रंग दिया.

नामांकन के बाद रितेश पांडे ने कहा कि बिहार को बदहाली से निकालना और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देना उनका मुख्य लक्ष्य है. उन्होंने कहा कि जन सुराज पार्टी जनता के हक और विकास के लिए मैदान में उतरी है. उन्हें विश्वास है कि इस बार जनता जन सुराज को प्रदेशभर में अपना आशीर्वाद देगी. नामांकन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और प्रशासन पूरी सतर्कता में नजर आया.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
