सरायकेला: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 से विक्रम सिंह मोदक और वार्ड संख्या 3 से ज्योति साहू ने मतगणना में निर्णायक बढ़त हासिल कर जीत का दावा किया है. हालांकि प्रशासन की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 2 में विक्रम सिंह मोदक को 333 मत मिले. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार दत्ता को 17 मतों से पराजित किया. वहीं वार्ड 3 से ज्योति साहू को 450 मत प्राप्त हुए. उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रूपा देवी को 219 मतों के अंतर से पीछे छोड़ा. निर्णायक बढ़त मिलने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों के बीच पहुंचकर जीत की घोषणा की और जश्न की तैयारी शुरू कर दी है.
अब तक सरायकेला नगर पंचायत के तीन वार्डों में प्रत्याशियों ने बढ़त के आधार पर जीत का दावा किया है, लेकिन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है.

