सरायकेला: फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरायकेला थाना पुलिस ने इश्तेहारी वारंटी सोमा चंद्र नायक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. गिरफ्तार वारंटी सरायकेला थाना क्षेत्र के सालडीह गांव का निवासी है. उसके पिता का नाम स्वर्गीय महेंद्र नायक बताया गया है.


पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सोमा चंद्र नायक को विधिवत गिरफ्तार किया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया.
फरार वारंटियों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाई: थाना प्रभारी
सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन में तेजी लाई जा रही है. उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया से बचने का प्रयास करने वाले वारंटियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. थाना प्रभारी ने आम नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की.
प्रमोद सिंह (संपादक)

