सरायकेला: जिले के खरसावां थाना पुलिस ने अदालत के निर्देश पर फरार चल रहे पांच आरोपियों के खिलाफ इश्तेहार तामिला की कार्रवाई की है. पुलिस द्वारा संबंधित आरोपियों के घर और सार्वजनिक स्थानों पर वारंट चस्पा किया गया ताकि वे न्यायालय के समक्ष उपस्थित हों.

इश्तेहार जारी जिन व्यक्तियों के खिलाफ किया गया, उनमें गुलशन सिंह मुण्डा उर्फ गादी मुण्डा उर्फ सुभाष मुण्डा, पिता सोमरा मुण्डा, निवासी बारुहातु, थाना बुण्डु, जिला राँची शामिल है. दूसरा नाम मुखिया उर्फ प्रभात मुण्डा, पिता मंगल उर्फ सुकरा मुण्डा, निवासी हरदलामा, थाना अडकी, जिला खूंटी है.
तीसरा आरोपी रवि उर्फ सागर सिंह सरदार उर्फ विरन सिंह सरदार उर्फ छोटा विजय, पिता राम सिंह उर्फ फौजी सिंह, निवासी टेगाडीह, टोला बोनाडीह, थाना निमडीह, जिला सरायकेला-खरसावां है. चौथा नाम अतुल उर्फ प्रकाश महतो उर्फ पिन्टु महतो, पिता केशव महतो, निवासी अमल बस्ती, थाना गोमिया, जिला बोकारो है. वहीं पांचवां आरोपी रामेश्वर सरदार, निवासी रायजामा, थाना खरसावां जिला सरायकेला-खरसावां है.
पुलिस ने बताया कि अगर तय समय में आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होते हैं तो आगे की कानूनी कार्रवाई और सख्त की जाएगी.

