सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर एक माह का विशेष अभियान शुरू किया गया है. 1 सितंबर से 15 सितंबर 2025 तक चले इस अभियान में जिले के सभी थानों और यातायात थाना ने मिलकर यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की. 15 दिनों में कुल 2,172 वाहनों से 22 लाख 81 हजार 450 रुपये का जुर्माना वसूला गया.
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने आमजनों और वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है और नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
इस दौरान विभिन्न मदों में वसूली गई राशि इस प्रकार रही
बिना हेलमेट वाहन चलाना – ₹6,16,000
बिना बीमा वाहन चलाना – ₹2,02,000
बिना लाइसेंस वाहन चलाना – ₹2,95,000
दोपहिया पर ट्रिपल राइड – ₹24,000
बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना – ₹4,53,000
मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना – ₹57,000
सिग्नल जंपिंग – ₹36,800
बिना तिरपाल ढके वाहन चलाना – ₹68,000
यात्री वाहन पर अतिरिक्त सवारी – ₹3,200
बम्पर लगाकर वाहन चलाना – ₹70,000
बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र वाहन चलाना – ₹1,90,000
बिना परमिट वाहन चलाना – ₹1,80,000
आदेश का उल्लंघन कर वाहन चलाना – ₹2,01,000
काली फिल्म लगी गाड़ी चलाना – ₹6,000
फिटनेस के बिना वाहन चलाना – ₹12,000
डेंजर पार्किंग – ₹300
कोर्ट में भेजे गए अभियोजन की संख्या 45 रही.
एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने दोहराया कि सड़क सुरक्षा अभियान का मकसद नागरिकों को जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है. उन्होंने सभी वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील की ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और लोगों की जानें सुरक्षित रह सकें.


भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
