DESK झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग ने वार्षिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जारी किया है. इसके तहत 1 वर्ष (मई 2024 से अप्रैल 2025) में 94.34 लाख पर्यटक झारखंड पहुंचे जिसमें सरायकेला- खरसावां जिला देसी पर्यटकों की पहली पसंद बनी है. जारी रिपोर्ट्स के अनुसार सरायकेला- खरसावां जिले में 1 साल में कुल 6 लाख 34 हजार 332 पर्यटक पहुंचे इनमें 122 विदेशी पर्यटक शामिल है.

जारी रिपोर्ट के अनुसार पर्यटन के क्षेत्र में राज्य ने अभूतपूर्व प्रगति दर्ज की है. प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थलों, ऐतिहासिक धरोहरों व संस्कृति विविधताओं से परिपूर्ण इस राज्य में पिछले 1 साल में 94.34 लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे. जिसमें, 13, 234 विदेशी पर्यटक भी शामिल है. रिपोर्ट के अनुसार झारखंड पारंपरिक धार्मिक स्थलों से आगे बढ़कर ईको टूरिज्म, एडवेंचर पर्यटन और आदिवासी पर्यटन जैसे नए क्षेत्रों में भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है.
रिपोर्ट के अनुसार सरायकेला- खरसावां जिले में घरेलू पर्यटकों ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया. यहां के चांडिल डैम, जायदा मंदिर, दलमा वाइल्डलाइफ सेंचुरी और खरसावां शहीद पार्क जैसे स्थलों पर लगातार भीड़ देखी गई. जिले की सुव्यवस्थित सड़कें, रेलवे कनेक्टिविटी और चांडिल के पास स्थित रिजॉर्ट व पर्यटक सुविधाएं इसकी सफलता के प्रमुख कारण माने जा रहे हैं. इसके बाद गिरिडीह, देवघर, धनबाद और रांची का स्थान रहा. इन जिलों में धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों ने बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया है. वहीं विदेशी सैलानियों को सबसे ज्यादा चतरा ने आकर्षित किया है. यहां एक साल में 1,157 विदेशी सैलानी पहुंचे. जबकि, देसी पर्यटकों की संख्या 3 लाख 57 हजार 656 रहा.

