सरायकेला: बिहार के पाटलिपुत्र स्टेडियम में आयोजित 37वीं ईस्ट जोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सरायकेला- खरसावां जिले के एथलीट प्रिंस कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए हैं. झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे प्रिंस ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता. इसके अलावा मिडले रिले स्पर्धा में भी पदक हासिल कर राज्य और जिले का नाम रोशन किया.


जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 सितंबर तक किया जा रहा है. इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. प्रिंस कुमार ने अब तक दो पदक जीतकर झारखंड के पदकों की संख्या बढ़ाने में योगदान दिया है.
प्रिंस की उपलब्धि पर जिले के उपायुक्त, जिला खेल पदाधिकारी तथा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष लक्ष्मण महतो, गणेश चंद्र महतो, नित्यानंद महतो, कोषाध्यक्ष विष्णु नारायण सिंह, संयुक्त सचिव करमु मंडल, लखन महतो, विष्णु उरांव, कोमल नायक सहित खेल प्रेमियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
प्रमोद सिंह (संपादक)

