सरायकेला: बुधवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने अपने कार्यालय सभागार में जिले के तमाम थानो के लंबित कांडों की समीक्षा की. इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों और अनुसंधानकर्ताओं के साथ बैठक कर एसपी ने सभी मामलों के अविलंब निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिए.

विज्ञापन
एसपी ने साफ निर्देश दिया कि जो जांच अधिकारी और थानेदार लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाना प्राथमिकता है. एसपी ने बताया कि समय- समय पर अनुसंधान की समीक्षा की जाती है और यह एक रूटीन प्रक्रिया है, जिससे लंबित मामलों में तेजी लाई जा सके.

विज्ञापन
