सरायकेला/ Pramod Singh दुर्गा पूजा के अवसर पर जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार देर रात पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त पुलिस बल और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

एसपी ने कहा कि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया और बल को हर वक्त सतर्क रहने का आदेश दिया. उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस तुरंत और सख्त कार्रवाई करेगी.
निरीक्षण के बाद प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. पूजा पंडालों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है ताकि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न हो सके.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पहल से उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिलेगा और वे निश्चिंत होकर पूजा का आनंद उठा पाएंगे.

