सरायकेला/ Rasbihari Mandal आगामी 21 से 27 सितंबर 2025 तक विशेष आध्यात्मिक आयोजन श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक हरिहर मॉल, बिरसा चौक के पास सरायकेला में आयोजित होगा.

विज्ञापन
इस अवसर पर राम नारायण दास कथा वाचन करेंगे और श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों के माध्यम से धर्म, भक्ति और जीवन के आदर्शों पर प्रकाश डालेंगे.
आयोजन के निमंत्रक हरिहर लोहार ने जिले के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का लाभ लें और अपने जीवन को आध्यात्मिक आनंद से भरें.

विज्ञापन
