सरायकेला: जिले में “सेवा का अधिकार सप्ताह” 21 नवम्बर से 29 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है. इसी क्रम में 22 नवम्बर 2025 को जिले के विभिन्न पंचायतों में पंचायत स्तरीय शिविर आयोजित किए जाएंगे. इन शिविरों का उद्देश्य आम जनता को सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं का त्वरित, पारदर्शी और सुगम लाभ उपलब्ध कराना है.

शिविरों में जाति, आय, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, दाखिल- खारिज वादों का निपटारा, भूमि मापी और धारण प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से संबंधित आवेदन, 2011 में सूचीबद्ध अन्य सेवाएं तथा सरकारी योजनाओं से जुड़े सभी प्रकार के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे. साथ ही ऑनलाइन एवं स्थानीय स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण भी किया जाएगा.
उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी पंचायत में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें और दूसरों को भी प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि ये शिविर ग्रामीणों के लिए सुविधा केंद्र के तौर पर कार्य करेंगे, जिनका उद्देश्य सभी आवश्यक सेवाओं की doorstep delivery सुनिश्चित करना है.
कल होने वाले पंचायत स्तरीय शिविर
सरायकेला प्रखंड: हड्डु, ऊपर दुगुनी.
खरसावां प्रखंड: कृष्णापुर, बड़ा आमदा, गम्हरिया.कुचाई प्रखंड: पौंडाकाटा.
• राजनगर प्रखंड: हेमना, जागबनी, कुकुड़.
गम्हरिया प्रखंड: जगन्नाथपुर, कालिकापुर, छोटागम्हरिया.
चांडिल प्रखंड: चिल्गु, भाडुइह, आसनबनी.
इचागढ़ प्रखंड: सोड़ो, तुताकुकुड़.
कुकड़ू प्रखंड: चौड़ा.
निमडीह प्रखंड: हेवेन, गौरडीह.

