सरायकेला/ Pramod Singh छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन ने शनिवार को नवनियुक्त अनुमंडल पदाधिकारी सह सचिव, राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र सरायकेला, अभिनव प्रकाश आईएएस का भव्य स्वागत किया. एसोसिएशन के सदस्यों ने उन्हें पुष्पगुच्छ, छऊ मोमेंटो और पारंपरिक आंध्र वस्त्र भेंट कर अभिनंदन किया.

संरक्षक मनोज चौधरी ने विश्वविख्यात सरायकेला छऊ नृत्य की परंपरा का संक्षिप्त परिचय देते हुए इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डाला. अध्यक्ष भोला माहनती ने आशा व्यक्त की कि नवनियुक्त पदाधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में सरायकेला छऊ शैली नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और युवाओं में इसके प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ेगी.
शिष्टाचार मुलाकात में मुख्य रूप से सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के समन्वयक सुदीप कबी, एसएन अवार्डी गुरु ब्रजेन्द्र पटनायक, गुरु तरुण भोल, गुरु आशीष कर, वरिष्ठ कलाकार गजेंद्र महंती, निवारण महतो, अबिनाश कबी, कृष्णा राना, राकेश कबी सहित कई अन्य गणमान्य कलाकार उपस्थित थे.

