सरायकेला: प्रखंड कुकड़ू अंतर्गत जानूम गांव के पलासडीह में मित्र सम्मेलन समारोह समिति के तत्वावधान में 6वां वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में खेल को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया.

फाइनल मुकाबला XL 6 लवर बॉय डिपूटॉड और यंग बॉयज 1411 क्लब धनुडीह के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में यंग बॉयज 1411 क्लब धनुडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और ट्रॉफी अपने नाम की.

फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सरायकेला- खरसावां की उपाध्यक्ष मधुश्री महतो शामिल हुई, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिप प्रतिनिधि एवं झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो शामिल हुए.
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया.
कार्यक्रम का संचालन चिरंजीत महतो और पंचानन महतो ने किया.

आयोजन में क्लब के अध्यक्ष निकुंज प्रामाणिक, उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो, सचिव गौतम महतो, कोषाध्यक्ष शिवनाथ महतो, खेल प्रभारी पतिलाल महतो, नरेश कुमार महतो, देव राजन महतो, गंगाधर महतो, अशोक कुमार, मृत्युंजय महतो सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही.

