सरायकेला/ Rasbihari Mandal उपायुक्त के निर्देश पर सरायकेला- राजनगर थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी गिरीजा शंकर महतो ने किया. इस दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹32,650 की राशि वसूली गई.

जांच के दौरान भारी मालवाहक वाहनों के चालकों के वैध ड्राइविंग लाइसेंस की सघन जांच की गई. वाहन चालकों को ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात वाहन चलाने से रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए गए. साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति जागरूक किया गया.
अभियान में राजनगर थाना प्रभारी एवं यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मी भी मौजूद थे. जिला प्रशासन ने नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
