सरायकेला/ Pramod Singh थाना अंतर्गत सरायकेला- टाटा मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. यह दुर्घटना शाम करीब 5 बजे गोपीडीह के पास हुई. मिली जानकारी के अनुसार कोलाबीरा तिरिलडीह निवासी भीष्मा नायक गम्हरिया स्थित एक कंपनी से काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान गोपीडीह के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन
घटना के बाद मौके से गुजर रहे राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी. एंबुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया.
घायल भीष्मा नायक ने बताया कि सड़क पर गड्ढा होने के कारण बाइक स्किड कर गई, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है.

विज्ञापन
