सरायकेला/ Pramod Singh राजखरसावां- बड़ाबम्बो मार्ग पर पोटोबेड़ा चौक के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बाइक फिसल जाने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों की पहचान मंगल सिंह बोदरा (20) और बबलू बोयपाई (21) के रूप में हुई है.

घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है. दोनों युवक राजखरसावां के गांगुडीह गांव के निवासी हैं. शनिवार की सुबह वे किसी काम से बड़ाबम्बो गए थे. लौटते समय पोटोबेड़ा चौक के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी. हादसे में बाइक चला रहे मंगल सिंह बोदरा की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया. यहां से मंगल सिंह बोदरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. दूसरे घायल युवक बबलू बोयपाई का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

