सरायकेला/ Pramod Singh सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला- कांड्रा मुख्य मार्ग पर जिला समाहरणालय के पास डाला टेंपो और हाईवा में सीधी टक्कर हो गई. जिसमें डाला टेंपो ड्राइवर अशोक कुमार और टेंपो पर सवार उसके साडू गुड्डू साहू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

जमशेदपुर जा रहे सरायकेला विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य ने रोड एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया. दोनों घायल जमशेदपुर कदमा के रहने वाले हैं. तत्काल सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर परिस्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जमशेदपुर के एमजीएम के लिए रेफर कर दिया.
बुधवार दिन के तकरीबन 12 बजे घटी उक्त सड़क दुर्घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अशोक कुमार और गुड्डू साहू किसी कार्य से चाईबासा गए हुए थे. वापस अपने घर जमशेदपुर की ओर लौटने के दौरान जमशेदपुर से सरायकेला की ओर जा रही हाईवा के साथ जिला समाहरणालय के पास सीधी टक्कर हो गई. घटना की सूचना पाकर सरायकेला थाना पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

Exploring world
