सरायकेला: ग्रुप फोर के सुरक्षा कर्मी निर्मल मिश्रा लगभग 30 वर्षों की निरंतर सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गए. 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेटाफैब कंपनी परिसर में उन्हें भावभीनी विदाई दी गई. कार्यक्रम में सहकर्मियों ने उनके लंबे कार्यकाल, अनुशासन और समर्पण को याद करते हुए सम्मान व्यक्त किया.

सहकर्मियों ने कहा कि किसी भी सेवानिवृत्त कर्मचारी की विदाई एक भावुक क्षण होता है, जो कृतज्ञता, पुरानी यादों और उज्ज्वल भविष्य की कामना से भरा रहता है. निर्मल मिश्रा ने अपने कार्यकाल के दौरान निस्वार्थ सेवा, मार्गदर्शन और सकारात्मक ऊर्जा से कार्यस्थल को नई दिशा दी. उनके अनुभव और सहयोग को हमेशा याद रखा जाएगा.
विदाई समारोह में कई सहकर्मियों ने अपने भाव साझा करते हुए कहा कि कार्यालय में उनकी जीवंतता और हंसी की कमी हमेशा महसूस होगी. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति अंत नहीं, बल्कि जीवन के नए और सुकून भरे अध्याय की शुरुआत है. सभी ने उनके स्वस्थ, तनावमुक्त और सुखी जीवन की कामना की.
कार्यक्रम में विष्णु कांत, उपेंद्र सिंह, बी. एस. राय, राकेश, सुनील मिश्रा, अबोध सिन्हा, वरुण दुबे, विनय, पंकज, अभय, माधुरी सिंह, नैना, आशुतोष राय, गणेश, ओपी सिंह, एसके पाण्डेय, ए के पाण्डेय, सन महतो, नीरज, संजय भारती, बबीता, आकाश मंडल, सनातन और आशुतोष पाण्डेय सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे. समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ. विदाई के इस मौके पर भावनाओं और सम्मान का अनूठा संगम देखने को मिला.

