सरायकेला/ Pramod Singh 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को खरसावां, आमदा और सीनी थाना परिसरों में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया.

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, आमदा ओपी प्रभारी रामरेखा पासवान तथा सीनी ओपी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने अपने- अपने थाना परिसर में तिरंगा झंडा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. झंडारोहण के साथ ही पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल बन गया.
इसके उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भाग लिया. सभी ने अनुशासन और गरिमा के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई.
थाना प्रभारियों ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता की रक्षा का संकल्प दोहराने का अवसर है. उन्होंने पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनता की सेवा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ.

