सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में अवैध खनन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बुधवार को माइनिंग विभाग और राजनगर पुलिस ने संयुक्त छापामारी अभियान चलाया. यह कार्रवाई छेलकानी और कोलाबड़िया गांव में की गई, जहां मौके पर अवैध रूप से रखे गए लगभग 12 ड्रम जब्त कर आग के हवाले कर दिए गए.

छापामारी अभियान में माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर समीर ओझा और राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार स्वयं मौजूद थे.

माइनिंग इंस्पेक्टर समीर ओझा ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि अवैध खनन और उससे जुड़ी गतिविधियों पर पूर्ण रोक लगाई जा सके. राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार ने कहा कि पुलिस हर हाल में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
देखें video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
