सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में गुरुवार को एक दुखद हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को शोक में डूबा दिया. गांव के तालाब में नहाने गए 51 वर्षीय सोमाय मार्डी की डूबने से मौत हो गई.

परिजनों के अनुसार, दोपहर करीब दो बजे सोमाय मार्डी नहाने के लिए तालाब पर गए थे. इसी दौरान उनका पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और बाहर नहीं निकल सके. कुछ देर बाद एक ग्रामीण नहाने के लिए तालाब पहुंचा तो उसने सोमाय मार्डी को पानी में डूबा पाया. उसने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और परिजनों को सूचना दी.
परिजन गंभीर अवस्था में उन्हें जीवन दीप नर्सिंग होम, कुनाबेड़ा ले गए, जहां से स्थिति नाजुक होने पर उन्हें रेफर कर दिया गया. इसके बाद उन्हें टीएमएच जमशेदपुर ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल व्याप्त है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
