सरायकेला: जिले के राजनगर वासी पिछले तीन दिनों से हो रहे मूसलाधार बारिश के बीच बिजली संकट से भी जूझ रहे हैं. जहां पिछले तीन दिनों से प्रखंड के कई गांवों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है. जिससे लोगों के दैनिक जीवन पर काफी प्रभाव पड़ रहा है.

स्थानीय निवासी रॉबिन महतो ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिजली नहीं रहने से दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रहा है. लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं और कई आवश्यक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. क्षेत्र में पिछले चार दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई है. बिजली नहीं होने से पानी की निकासी भी नहीं हो पा रही है.
उधर बिजली विभाग से संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं मिला. स्थानीय निवासी बिजली विभाग की ओर से कोई प्रतिक्रिया न मिलने से निराश हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ रही है. वे बिजली विभाग से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग कर रहे हैं.

