सरायकेला: पुलिस अधीक्षक ने जिले में लंबे समय से जमे थानेदारों का तबदला करते हुए कई इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों का तबादला और पदस्थापन किया है.

ताबदले की इस कड़ी में चांडिल अंचल निरीक्षक रामचंद्र रजक को गम्हरिया थाना प्रभारी, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत पुलिस इंस्पेक्टर राजू को ट्रैफिक थाना प्रभारी एवं राजेश सिंह को चांडिल अंचल निरीक्षक बनाया गया है. वहीं ईचागढ़ थाना प्रभारी के रूप में बजरंग महतो, चौका थाना प्रभारी के रूप में सोनू कुमार, राजनगर थाना प्रभारी के रूप में विपुल ओझा आमदा ओपी प्रभारी के रूप में रामरेखा पासवान और सिनी ओपी प्रभारी के रूप में विनय कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विधि- व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह पदस्थापन किया गया है उन्होंने सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव ग्रहण करने का निर्देश दिया है.

