सरायकेला/ Rasbihari Mandal जिले के राजनगर थाना पुलिस ने किराना दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आवेदक आलोक कुमार महतो की दुकान से 5 लीटर के दो गैलन सरसों तेल सहित कुल 15,940 रुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया.

पुलिस टीम ने छापेमारी कर गुलू कालिंदी, रविन्द्र कुजूर और रवि उरांव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. तीनों आरोपी सरायकेला जिले के अलग- अलग गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं. छापेमारी के दौरान पुलिस ने चोरी किया गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया है. फिलहाल आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस के इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में राहत और सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है.

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
