सरायकेला: वर्तमान फसलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु पुलिस द्वारा प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जिला पुलिस विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती रोकने और वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु आमजन को जागरूक कर रही है.


गुरुवार को कुचाई थाना अंतर्गत रायसिंदरी गांव, दलभंगा ओपी अंतर्गत पुनीसीर गांव, कांड्रा थाना अंतर्गत हुदु पंचायत भवन और ईचागढ़ थाना अंतर्गत तुता गांव में ग्राम सभा आयोजित की गई.
ग्राम सभा में स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुंडा/ मानकी, ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के बीच अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया.

संबंधित थाना प्रभारी ने उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव और संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी. ग्राम सभा के दौरान ग्राम प्रधान, मानकी-मुंडा एवं स्थानीय मुखिया के द्वारा ग्रामीणों को अफीम की खेती नहीं करने की शपथ दिलाई गई. साथ ही, स्थानीय ग्रामीणों को अफीम की जगह वैकल्पिक खेती अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया.
video

भारत के प्रमुख डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म्स में से एक, India News Viral बिहार और झारखंड क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी ख़बरों को सबसे तेज़ और सटीक रूप में पाठकों तक पहुँचाने के लिए जाना जाता है।
यह डिजिटल डेस्क स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं तक, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, मनोरंजन और सामाजिक सरोकार से जुड़ी हर ख़बर पर पैनी नज़र रखता है।
विश्वसनीय स्रोतों और जमीनी रिपोर्टिंग के दम पर, India News Viral – Bihar Jharkhand का उद्देश्य पाठकों को निष्पक्ष, त्वरित और तथ्यात्मक समाचार उपलब्ध कराना है।
